रामपुर। लोकसभा चुनाव में नौ हजार मतदानकर्मियों के लिए प्रशासन खाना बनाने का इंतजाम कर रहा है। जिसके लिए 1071 मतदान केंद्रों पर रसोइये खाना बनाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी खाने के लिए सामग्री मुहैया कराएंगे। वहीं जल जीवन मिशन के तहत मतदान स्थलों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की भी व्यवस्था होगी। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के दिन मतदान कर्मियों को खाने से लेकर पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी। जिसकी जिम्मेदारी बीएसए संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों को दी गई है। वहीं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन के जरिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि करीब 400 गांव में पाइपलाइन बिछ चुकी हैं, जिसमें बजरपट्टी, अलीनगर बेनजीर, जगतपुर, किशनपुरी पन चक्की, अजयपुर, खिमूतिया बक्ती, नगला, कुचैटा, गगन नगला सहित अन्य गांवों में पाइपलाइन बिछ चुकी है।
अभी 250 गांवों में पाइप लाइन बिछाना शेष रह गया है। यहां पानी की व्यवस्था अलग से करानी होगी। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिये पानी सप्लाई आने लगी है। वहां पर स्कूलों को इन पाइपलाइन से कनेक्शन देकर पानी पहुंचाया जाएगा।
मतदान कर्मियों को खाने व पीने के पानी की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। क्योंकि गर्मी बढ़ेगी, जिससे पानी के साथ उचित खाने की व्यवस्था भी होगी। जिससे बिना किसी रुकावट के मतदान संपन्न कराया जा सके। - जोगिंदर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
जल जीवन मिशन के तहत पानी पाइपलाइन के जरिये मतदान केंद्रों तक पहुुंचाया जाएग। जिससे मतदान कर्मियों, पीएसी, फोर्स, कंपनी को निर्बाध रूप से स्वच्छ पानी मिल सकेगा। इस पर काम शुरू किया जा चुका है। - मोहित विक्रम सिंह, एक्सईएन, जल निगम रामपुर।