फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईकोर्ट बेंच को लेकर वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

Sat, 28 Mar 2026 11:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग वकील लंबे समय से कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार वकीलों ने प्रदर्शन किया है साथ ही उनका यह आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन के तहत वकील हर शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं करते हैं। इस शनिवार को भी वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि संघर्ष समिति के आह्वान पर वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। अब सोमवार को अदालतों में वकील कामकाज करेंगे। संवाद नाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें