रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के निर्देशानुसार तहसील मिलक के किसान मेला रठौंड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। सचिव शिल्पी रानी ने शिविर में नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के विषय में आमजन को बताया गया। उन्होंने बताया की कमजोर वर्गों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता सहायता प्रदान की जाती है, जो लोग अत्याधिक गरीब व पिछड़े वर्गों से हैं, वे लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा कोरोना से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया व अधिक से अधिक मास्क का प्रयोग करने को कहा। साथ ही ई-कोर्ट फीस के बारे में भी बताया और कहा की अदालतों में फीस अब आनलाइन माध्यमों से जमा होगी। शिविर में तहसीलदार मिलक अशोक कुमार ंऔर मेला पुलिस इंचार्ज गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।