फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Wed, 07 Oct 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम कोयला गांव के सामने सड़क पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोयला गांव निवासी नेपाल सिंह प्रजापति (50) पुत्र केसरी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार शाम वह रामपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि कोयला गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भूकन लाल लोधी ने बताया कि नेपाल सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम है। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें