फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में शास्त्री और मुन्ना ने दी एक दूसरे को पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी/ शाहबाद (रामपुर)। भूड़ामणि आश्रम पर दंगल के पहले दिन शनिवार को कुश्ती के दो मुकाबले हुए। दोनों ही बराबर पर छूटी। इससे पहले मेले का उद्घाटन सांसद घनश्याम लोधी ने दिया।
विज्ञापन

प्राचीन भूड़ा मणि आश्रम में लगने वाले मेले का शुभारंभ सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने किया। दंगल की पहली कुश्ती हरिद्वार अखाड़ा के शास्त्री पहलवान की गोरखपुर रेलवे के भीम जनार्दन के अखाड़ा के पहलवान मुन्ना के साथ हुई। दस मिनट तक लगातार दोनों पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती हुई पर बराबर पर छूटी। बाद में शास्त्री पहलवान और राजस्थान के जल्लाद पहलवान के बीच कुश्ती हुई लेकिन यह भी कुश्ती बराबर से छूट गई। रविवार को दंगल में दूरदराज और अन्य प्रदेशों के पहलवानों को कुश्ती लड़ने का न्योता दिया गया है। इस मौके पर कासिम पहलवान, नासिम पहलवान, अमजद पहलवान, शास्त्री पहलवान, आलिम पहलवान, राशिद, सलीम साबरी, आशीष गुप्ता, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें