फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 31 मई से होगा केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ज्वाला नगर क्लब वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई से 14 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसमें आसपास के क्षेत्रों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। रजा टैक्सटाइल मैदान में बातचीत के दाैरान फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि ज्वाला क्लब मैदान को बेहतर ढंग से सजाया गया है। क्रिकेट पिच विशेष तैयारी के साथ बनाई गई है। साल 2024 में भी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था। अध्यक्ष ने कहा कि मौसम खराब होने पर आयोजन की तिथि आगे-पीछे की जा सकती है। सभी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इस मौके पर अमित सिंह, विक्की सक्सेना, संजू शर्मा, अविनाश पटेल, लकी, विनोद, पीयूष सक्सेना, शिवम भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें