फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, चार अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी विभाग ने चार अस्पतालों को सील कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को एसआई नर्सिंग होम, नवीन चाइल्ड क्लिनिक, मून हेल्थ केयर जच्चा बच्चा केंद्र और डिवाइन सिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया। जांच में चारों संस्थान बिना मानक और आवश्यक अभिलेखों के संचालित पाए गए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई अपंजीकृत अस्पताल संचालक फरार हो गए।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले टांडा निवासी एक व्यक्ति ने सीएमओ को पत्र भेजकर टांडा क्षेत्र में 40 से अधिक अपंजीकृत अस्पतालों की सूची सौंपी थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को टांडा क्षेत्र में अपंजीकृत अस्पताल में हुई बच्चे की मौत के बाद विभाग की नींद टूटी। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम फील्ड में निकली और पांच अस्पताल सील किए। इसमें एक वह अस्पताल भी शामिल है। जिसमें बच्चे की मौत हुई थी।
-
जांच में कई अस्पताल बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित मिले। चार क्लीनिक और अस्पतालों को सील किया गया है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. देवेश चौधरी, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें