फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों पर भी हो सकेगी कोविड-19 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में चिकित्सा एवं ऑक्सीजन के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। साथ ही सभी मतगणना स्थलों पर भी अपरिहार्य परिस्थितियों में जांच कराने के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर सुबह छह बजे से जांच हो सकेगी। इस बाबत जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अंतर्गत मतगणना दो मई को प्रात: आठ बजे से होनी है। मतगणना केन्द्रों पर करीब दो हजार अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार एवं उनके गणना अभिकर्ता भी मतगणना केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस कारण मतगणना केन्द्र पर कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता अति आवश्यक है। लिहाजा, कोविड-19 महामारी संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि मतगणना केंद्रों पर दो मई को मतगणना प्रारंभ होने से मतगणना समाप्ति तक सामान्य बीमारियों एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए एक-एक एंबुलेंस (ऑक्सीजन सुविधा सहित) एवं समुचित मेडिकल स्टाफ व दवाओं सहित तैनात कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मतगणना केंद्रों पर अपरिहार्य परिस्थितियों में कोविड-19 की जांच कराने के लिए भी अलग से काउंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर ये काउंटर सुबह छह बजे से स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें