फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुंबई को हराकर कोलकाता फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिनी आईपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच हुआ। कोलकाता किंग्स ने 79 रन से मुंबई नाइट्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच चेन्नई स्टार्स और बंगलूरू बुल्स के बीच खेला जाएगा। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुए पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। बल्लेबाज हारुन ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के व 3 चौके शामिल थे। लवी ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाज मन्नान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। पूरी टीम महज 12.3 ओवर में 83 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह कोलकाता की टीम ने 79 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुंबई की ओर से बल्लेबाज वाजिद ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। कोलकाता की ओर से सफल गेंदबाज हारुन ने 4 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वकान ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। हारुन को मैन ऑफ द मैच और वकार को गेम चेंजर अवॉर्ड दिया गया। आयोजक मुफीद ने सभी का आभार जताया। अंपायरिंग सतेंद्र और शमशाद ने की। स्कोरिंग अरबाज और शुएब ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें