फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद की समिति ने जानी योजनाओं की हकीकत  

Wed, 12 Sep 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में विकास भवन में विकास कार्यों की बैठक लेते विधान परिषद प्रश्न संदर्भ समिति के सदस्य। -अमर उजाला
विज्ञापन
   
विज्ञापन

 विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्यों ने जिले में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही बाढ़ राहत के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया।       

सैय्यद मिस्बाहुद्दीन के सभापतित्व में उ0प्र0 विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्यगण अमित यादव, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, परवेज अली (विशेष आमंत्रित सदस्य) ने विकास भवन सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एवं सीडीओ शिवेन्द्र कुमार सिंह ने समिति के सभापति एवं सदस्यगणों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान संपूर्ण समाधान दिवस, चकबंदी, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, महिला हेल्प लाइन नं0-181, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, शिक्षा, पेयजल योजनाएं, राशन वितरण व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग, गन्ना मूल्य भुगतान, ऋण मोचन योजना, खाद की उपलब्धता, नगर पालिकाओं में विकास कार्य, विद्युत वितरण आदि की प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सुधार को आवश्यक निर्देश दिए।        

जनपद में बाढ़, भारी बारिश एवं दैवीय आपदा के दौरान प्रभावित जनसमुदाय को प्रदान की गई सहायता के बारे में भी सभापति ने पूछा। जिस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी ने बताया कि जनपद में 2010 में आई बाढ़ को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन स्तर से तैयारियां की गई थीं। लेकिन, नदियों में सामान्य जलस्तर के बढ़ने तथा कटाव के साथ ही भारी बारिश के कारण कोई जनहानि सामने नहीं आई। इस दौरान कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी सर्वे का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक 299 लोगों के मकान बारिश व बाढ़ के कारण आंशिक या पूर्णत: क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। इन्हें आर्थिक सहायता दी गई है।  स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई व डाक्टर एवं अन्य स्टाफ की उपलब्धता के बारे में पूछा। जिस पर सीएमओ डा0 सुबोध कुमार शर्मा ने डाक्टरों की कमी के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही शौचालय निर्माण, राशन वितरण समय से किए जाने, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें