रामपुर। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया।
गुरुवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निकट पर्यवेक्षण मेें एंटी रोमियो टीम ने गांधी समाधि, शाहबाद गेट, ज्वालानगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारोें, कोविड-19 गाइडलाइन का पालन, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी दी। इसके अलावा जनपद के थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम में नियुक्त महिला आरक्षियों ने थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारोें, हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जागरूक किया।