फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध खनन पर दो स्टोन क्रशर पर 3.48 करोड़ रुपये का जुर्माना

Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अवैध खनन पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ जाते-जाते बड़ी कार्रवाई करके गए हैं। जिलाधिकारी ने स्टोन क्रशरों पर अवैध खनन के सुबूत मिलने पर 3.48 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। वो अपने कार्यकाल मेें लगातार अवैध खनन को रोकने के लिए प्रयासरत रहे हैं। पिछले दिनों भू तत्व एवं खनिकर्म निवभाग के संयुक्त निदेशक जीके दत्ता, खान अधिकारी लखनऊ, उप जिलाधिकारी स्वार, खान अधिकारी रामपुर, खान निरीक्षक दिनेश, सर्वेक्षक बरेली मंडल, नायब तहसीलदार स्वार एवं लेखपाल ने आठ नवंबर को पटटीकला स्वार में मैसर्स सिद्धबली स्टोन क्रशर, ग्राम पट्टी कलां स्वार एवं मैसर्स कुबेर स्टोन क्रेशर ग्राम पट्टी कलां तहसील स्वार की जांच की थी। जांच के दौरान इन क्रेशरों पर 49912 घनमीटर और 3812 घनमीटर उपखनिज का भंडारण पाया गया। जिसके बाद इन क्रशर स्वामियों द्वारा कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मैसर्स सिद्धबली स्टोन क्रेशर ग्राम पट्टी कलां तहसील स्वार पर 3,25,46,960 रूपये व मैसर्स कुबेर स्टोन क्रेशर ग्राम पट्टी कलां तहसील स्वार पर 22,62,860 रूपये जुर्माना लगाया। जबकि एक सप्ताह में जुर्माने की राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
खनन अधिकारी को किया जा चुका निलंबित
अवैध खनन मिलने के बाद शासन ने रामपुर के खनन अधिकारी को निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के बाद खनन विभाग से जुड़े अफसरों में खलबली मच गई थी। यह कार्रवाई भी अफसरों की टीम द्वारा यहां की गई जांच पड़ताल के बाद की गई थी। उस वक्त यहां पर स्टोन क्रशर पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें