फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कर्ज उतारने के लिए चाचा-भतीजे ने की थी चोरी

Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले सराफ की दुकान से हुई लाखों की चोरी के मामले में चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। कर्ज उतारने को लेकर दोनों ने सराफ की दुकान को निशाना बनाया और ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी किए थे। दोनों आरोपियों ने पुलिस को ये बात बताई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से लूट का समान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार निवासी बाबुल मलिक की जामा मस्जिद के पास आभूषण तैयार करने की दुकान है। चार दिन पहले शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर गए थे। लेकिन, शनिवार सुबह वापस आने पर दुकान के ताले टूटे देख उनको चोरी की घटना की जानकारी हुई। दुकान स्वामी के अनुसार उनके पास आभूषण के आर्डर आए थे। जिनको तैयार कर रखा गया था। करीब दस लाख से अधिक रुपए की चोरी हुई थी। मामले में मंगलवार को पुलिस ने किला पश्चिमी गेट के पास ई-रिक्शा स्टैंड से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुहल्ला मछली बाजार निवासी यासीन मलिक और मुहल्ला दादापीर की ज्यारत निवासी फैज थे। दोनों के पास तलाशी में पुलिस को चाकू मिला। पूछताछ में दोनों ने सुनार की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देना कुबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने यासीन की स्कूटी की डिग्गी से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के आभूषण की कीमत सात लाख रुपये है। आरोपित यासीन और पीड़ित बाबुल आपस में चाचा-भतीजा हैं। शहर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के रहने वाले हैं। अब सालों से यहां रह रहे हैं। यासीन ने अपने स्थानीय साथी फैज की मदद से चोरी की थी। उस पर कर्जा हो गया था, कर्जा उतारने के लिए चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें