फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर सजा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के मौके पर सिंह सेवक जत्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम मेंगुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सोमवार को सुबह चार बजे से गुरबाणी के पाठ व नितनेम का पाठ के साथ-साथ श्री सुखमणि साहिब का पाठ हुआ। सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहब की समाप्ति बाद विशेष दीवान सजा।
विज्ञापन

विशेष दीवान में भाई खजान सिंह ,मनदीप सिंह यूपी वाले, भाई संतोख सिंह खालसा जालंधर वालों और गुरुद्वारा साहिब का नाम सिमरन जत्थे और हजूरी रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन किया। विशेष दीवान दोपहर 2:30 बजे चला। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जत्थे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने संगत और बाहर से आए रागी जत्थों/ मेहमानों का धन्यवाद किया गया । इस मौके पर जत्थे के उप प्रधान सुरेंद्र सिंह चावला, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, गुरचरन सिंह अहूजा, ओंकार सिंह, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह होरा,गुरजीत सिंह अहूजा, राधेश्याम अरोड़ा, पपिंदर सिंह, हरीश अरोड़ा, जसमीत सिंह, रविंद्र सिंह , गुरदेव सिंह, सत विंदर सिंह अहूजा, धनवंत सिंह, गुलशन हरदीप सिंह और हरमिंदर सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें