फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला अस्पताल में किडनी का इलाज शुरू, पहले दिन पहुंचे 22 मरीज

Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना सिंघल प्रत्येक शनिवार को जिला अस्पताल में गुर्दे की समस्या से ग्रसित लोगों का चेकअप करेंगी
विज्ञापन

रामपुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को गुर्दे (किडनी) का इलाज मिल सकेगा। अस्पताल में चिकित्सकों की कम संख्या को देखते हुए विधायक आकाश सक्सेना के प्रयास से निजी चिकित्सक ने कदम आगे बढ़ाए हैं। अभी गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना सिंघल शनिवार से जिला अस्पताल में गुर्दे की समस्या से ग्रसित लोगों का चेकअप करेंगी। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य निजी चिकित्सक भी आएंगे। पहले दिन विधायक आकाश सक्सेना ने डायलिसिस यूनिट में क्लीनिक का शुभारंभ किया है। इस दौरान डॉ. वंदना ने 22 मरीजों का चेकअप किया है।
वर्तमान में जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद हैं, जिनमें एक खाली है। एक चिकित्सक पर भार रहता है। इसके साथ एनेस्थेसिस्ट, ईएनटी सर्जन, ऑर्थाेपेडिक और रेडियोलॉजिस्ट के दो-दो पद हैं, इनमें से एक-एक पद अभी खाली है। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की भी काफी कमी है। मौजूदा समय में अस्पताल में स्त्री राेग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजीशियन और चेस्ट स्पेशलिस्ट के साथ हृदय रोग विशेषज्ञ के एक भी चिकित्सक नहीं हैं, जिससे मरीजों को रोजाना समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को लंबी दूरी तय कर बरेली, मुरादाबाद के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसको लेकर शासन स्तर से भी अभी तक भर्तियां नहीं निकल पा रही हैं, जिसके समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग और विधायक आकाश सक्सेना के सहयोग से निजी चिकित्सकों की मदद ली जा रही है। इसके लिए अभी गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना सिंघल को आमंत्रित किया गया है। वह हर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में बैठकर मरीजों को देखेंगी। इसके बाद अन्य चिकित्सक भी आएंगे, जिससे चिकित्सकाें की कमी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

यूनिट में आते हैं 50-60 मरीज
रामपुर। जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आते हैं। अब तक कोई चिकित्सक न होने की वजह से मरीजों को सही सलाह नहीं मिल पाती थी। सिर्फ डायलिसिस कराने वाले मरीज ही आते थे, लेकिन अब तक किडनी संबंधी किसी भी बीमारी का उपचार हो सकेगा।
रामपुर जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में यह कमी दूर करने के लिए हमने निजी चिकित्सकों से अपील की थी, जिसमें डॉ. वंदना सिंघल ने कदम आगे बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में अन्य निजी चिकित्सक भी समाज सेवा के इस कार्य में आगे आएंगे और रामपुर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने में योगदान देंगे। - आकाश सक्सेना, शहर विधायक, रामपुर
विज्ञापन

रामपुर जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए हमारे स्तर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना से अनुरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने निजी चिकित्सकों से अपील की। उसी का सकारात्मक परिणाम है, जो रामपुर जिला अस्पताल में गुर्दा रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. वंदना सिंघल अपनी सेवाएं देंगी। इस कार्य में अन्य चिकित्सकों को भी आगे आना चाहिए। - डॉ. एचके मित्रा, मुख्य चिकित्साधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें