फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत कई पर एफआईआर

Sat, 06 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बीडीसी सदस्यों के अपहरण के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली और शहजादनगर थाने में चमरौवा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी ममता के पति एवं भाजपा नेता हंसराज पप्पू समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पप्पू पर इससे पहले भी सिविल लाइंस कोतवाली में एक बीडीसी सदस्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन



पप्पू ने मुकदमों को राजनीति से प्रेरित बताया है। ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच जोड़तोड़ का खेल चल रहा है। बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में शामिल करने की कोशिश चल रही है। इसमें अपहरण के आरोप भी लग रहे हैं।


चमरौवा से ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी ममता के पति एवं भाजपा नेता हंसराज पप्पू पर बीडीसी सदस्यों के अपहरण करने का आरोप लगा है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मड़ैयान कली के जसवंत सिंह का आरोप है कि उसकी मां विद्या देवी बीडीसी सदस्य हैं। वो चार फरवरी को अपनी मां और पिता गेंदनलाल के साथ बाइक से रामपुर आए थे।
विज्ञापन



वापसी में शादी की मड़ैया स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बोलेरो आकर रुकी। बोलेरो से आठ लोग उतरे। उनके माता-पिता को बोलेरो में डालकर लेकर गए। जसवंत का आरोप है कि इसमें भाजपा नेता हंसराज पप्पू, दिनेश शर्मा और कांग्रेस नेता निक्कू पंडित समेत अन्य लोग शामिल थे। पप्पू के पास पिस्टल था और दिनेश, निक्कू के पास तमंचा।


उसने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भाजपा नेता हंसराज पप्पू, जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत, दिनेश शर्मा, कांग्रेसी नेता निक्कू पंडित और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। वहीं, शाहजादनगर थाना क्षेत्र के लालू नगला निवासी प्रेमवती का कहना है उसका बेटा चौखे बीडीसी सदस्य है।


आरोप है कि 15 दिन पहले भाजपा नेेता हंसराज पप्पू, जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत और दिनेश शर्मा उसके घर आए थे। ये लोग उसके बेटे को नैनीताल घुमाने की बात कहकर साथ ले गए थे। दो दिन बीत जाने के बाद जब बेटा वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसको तलाशना शुरू कर दिया।


प्रेमवती ने शहजादनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने चमरौवा हंसराज पप्पू, जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत और दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, हंसराज पप्पू का कहना है कि राजनीतिक दबाव में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी आरोप निराधार हैं।


भाजपा नेता हंसराज पप्पू पर दो फरवरी को महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बीडीसी सदस्य मिथिलेश यादव के पति वीरपाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में पप्पू, महासिंह राजपूत, छत्रपाल यादव और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिथिलेश यादव के परिजनों ने हंसराज पप्पू के आवास पर पहुंचकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें