केमरी। केमरी में चल रहे केपीएल सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केजीएन और स्काई इलेवन किंग के बीच मुकाबला हुआ। केजीएन टीम के कप्तान नाजिम अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी ऱखते हुए निर्धारित 14 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई इलेवन की टीम पूरे 14 ओवर खेलकर सिर्फ 119 रन ही बना सकी। इस तरह केजीएन की टीम 40 रन से यह मैच जीत गई। केजीएन के हाफिज बदर ने 33 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब प्राप्त किया। मैच की कमेंट्री रिजवान ने की। आयोजक इमरान अली ने बताया कि रविवार को केजीएन और यूनिक की टीम के बीच मुकाबला होगा। संवाद