धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र जादौपुर गांव में नीतू (24) का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला का करीब दो वर्ष का एक बच्चा भी है। पटवाई थाना क्षेत्र निवासी नीतू की शादी करीब तीन साल पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के जादौपुर गांव निवासी सुरेश के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम नीतू का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद