समाजवादी पार्टी के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं
कहा कि रोजाना बयान देखता रहता हूं, वो कहते हैं कि बकरी नहीं चुराई है, उन्होंने भैंस नहीं चुराई है। जब सपा की सरकार थी तो लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालकर आजम खां की भैंस को खोजने में ही पुलिस लगी रहती थी। कहा कि सपा सरकार में फर्जी मुकदमे होते थे अब असली होते हैं। जब असली मुकदमे हो रहे हैं तो आंसू बहा रहे हैं। इन सब बातों में उनका इशारा आजम खां की ओर रहा। कहा कि ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग मुंगेरीलाल हसीन सपने देख रहे हैं, कि यूपी में चार सौ सीटें जीतेंगे।
अपराधी अधिकतर समाजवादी पार्टी का चोला पहनकर ही रहता है
सवालिया लहजे में कहा कि क्या रामपुर में भी क्या चार सीट जीत सकते हैं। जब रामपुर नहीं जीत सकते, मैनपुरी-इटावा नहीं जीत सकते तो पिछले चुनाव की संख्या भी पार नहीं कर सकते। भाजपा में ही सुरक्षा की गारंटी है सपा में नहीं। अपराधी अधिकतर समाजवादी पार्टी का चोला पहनकर ही रहता है।
केशव ने विकास के नाम पर वोट मांगे
उन्होंने दोनों सभा स्थलों पर भाजपा सरकार के कार्य व उपलब्धियां गिनाईं और विकास के नाम पर वोट मांगे। कहा कि विकास के लिए लक्ष्मी की जरुरत होती है जो कि कमल पर आती हैं, साइकिल या हाथी पर नहीं। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने रठौंडा मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इसके बाद उनका रामपुर में कार्यक्रम था लेकिन, उन्होंने रठौंडा हेलीपैड से ही रामपुर के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया और यहां से रवाना हो गए।