फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति सैनी प्रथम

Thu, 09 Apr 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सावित्री बाई फूले सांस्कृतिक क्लब और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति सैनी ने प्रथम, सनम ने द्वितीय, अनम ने तृतीय और लायबा खानम ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अंकिता ने कहा कि इन गतिविधियों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के अंतर्गत रंगोली, बुके निर्माण, फ्लावर पॉट सज्जा, हस्तनिर्मित वस्तुएं और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति सैनी प्रथम, विशाखा व नूर सबा द्वितीय और अदिति गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।
बुके निर्माण प्रतियोगिता में रुबीना प्रथम, इरतेका मशकूर द्वितीय, इरम तृतीय तथा स्नेहा सिंह और फिजा को सांत्वना स्थान मिला। फ्लावर पॉट सज्जा में नेहा अकरम प्रथम, मदीहा द्वितीय, उरुब हाशमी तृतीय और अनम को सांत्वना स्थान मिला।
विज्ञापन

हस्तनिर्मित वस्तु प्रतियोगिता में आंशिक सक्सेना प्रथम, पूजा बिष्ट द्वितीय, विशाखा व प्रिया भारती तृतीय तथा नौरीन खातून और सिमरन को सांत्वना स्थान मिला। इस दौरान डॉ. रजिया परवीन, अनीता देवी, प्रो. सबीहा परवीन, प्रो. निशात बानो, डॉ. नागेंद्र पाल, डॉ. सोनू पूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें