सैफनी (रामपुर)। भूड़ा मणि आश्रम पर चल रहे दस दिवसीय ऐतिहासिक मेले के अंतिम दिन दंगल में महिला पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। कन्नौज की ज्योति ने हिमांचल की आकांक्षा को धूल चटा दी।बांदा के फैसल पहलवान राजस्थान के तूफान पहलवान को चित करदिया। नेपाल के लकी थापा पहलवान ने हरियाणा के कालू को पटकी देकर देकर जीत दर्ज की। अगली कुश्ती में अयोध्या के बाबा हरि ओम पहलवान ने पंजाब के विक्की पहलवान को धूल चटा दी। हरिद्वार के शास्त्री पहलवान ने गोरखपुर के मुन्ना टाइगर को चित कर दिया।सहारनपुर के मोहित पहलवान ने राजस्थान के बागड़ बिल्ला को पछाड़ दिया। राजस्थान के जल्लाद सिंह ने बांदा के फैसल गनी को कुश्ती में चित कर जीत दर्ज की। आगरा के हुसैन पहलवान और सैफनी के अदनान पहलवान के बीच मुकाबला बराबर रहा। पंजाब के विक्की पहलवान ने सहारनपुर के परवेश को चित कर दिया। दिल्ली के नितिन पहलवान और पंजाब के विक्की पहलवान के बीच कुश्ती बराबर से छूटी। नेपाल की लकी थापा ने पंजाब के विक्की पहलवानको चित करके जीत दर्ज की। इस दंगल में रोचक कुश्ती महिला पहलवानों के बीच हुई। जिनमें तीन मुकाबले हुए। पहली कुश्ती कन्नौज की ज्योति पहलवान और नेपाल की निर्मिता पहलवान के बीच हुई जिसमें ज्योति ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले मेें नेपाल की जूली थापा पहलवान ने हिमांचल की स्वाति पहलवान को चित कर दिया। इस दौरान शास्त्री पहलवान, कासिम पहलवान, अमजद पहलवान, नासिम पहलवान आदि उपस्थित रहे।