फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर, निरमंड में खुले जिम और पुस्तकालय, युवा खुश

विज्ञापन
रामपुर में लाइब्रेरी खुलने के बाद लौटी रौनक, पढ़ाई में जुटे युवा। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
तिलक राज कायथ
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ढाई महीने के बाद रामपुर और निरमंड में जिम और पुस्तकालय खुल गए हैं। लाइब्रेरियां खुलने से क्षेत्र के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को क्षेत्र के पुस्तकालयों में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और पढ़ाई की। इसके साथ ही जिम में भी युवा वर्ग बड़ी संख्या में पहुंचे। पिछले नौ अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद पुस्तकालय और जिम बंद चल रहे थे। अब सरकार ने इन दोनों संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है, जिससे युवा वर्ग में खुशी का माहौल है।
गौर हो कि देश और प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए बीते 9 अप्रैल से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया था और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा सभी तरह की दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया था। इस कारण जिम और पुस्तकालय को भी बंद करने के निर्देश गए थे। तबसे युवा और परीक्षार्थी वर्ग को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

रामपुर और निरमंड में चल रहे जिम बंद होने से युवाओं को जिम प्रेक्टिस से वंचित होना पड़ा था। रामपुर में पुस्तकालय खुलने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्र वर्ग ने राहत की सांस ली है। पुस्तकालय में पुस्तकों का भंडार मौजूद है, जिसके चलते छात्रों को तैयारियां करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद पड़े इन संस्थानों के खुलने से रौनक लौट आई है। बुधवार को जिम और लाइब्रेरियों में युवाओं की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। युवा अनिल नेगी, सुष्मिता, श्वेता, सुरेश कुमार, ललित, सूर्यांश सहित अन्यों ने कहा कि पुस्तकालय बंद होने के कारण उन्हें परीक्षाओं की तैयारियां करने में दिक्कतें पेश आ रही थी। अब पुस्तकालय खुल गए हैं तो वह परीक्षाओं की तैयारियां कर सकते हैं। परीक्षाओं के लिहाज से पुस्तकालय का माहौल पढ़ाई के लिए सबसे बेहतर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें