फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 वार्डों में रद मत बदल सकते थे तस्वीर

Tue, 03 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के चुुनाव परिणाम में खारिज हुए मतों की भी अहम भूमिका रही। खारिज मतों के आंकड़े विजयी प्रत्याशियों की तस्वीर बदल सकते थे। जिला पंचायत 16 वार्डों में हार-जीत के मतों का अंतर खारिज मतों से कहीं कम है। खारिज मत अन्य वार्डों की तरह विधि मान्य मत होते तो हारने-जीतने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर भी बदल सकती थी।
विज्ञापन



खारिज मतों की सबसे अहम भूमिका वार्ड नंबर 14 में देखने को मिली। यहां पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने महज 29 मतों से जीत दर्ज की है। इस वार्ड से खारिज होने वाले मतों की संख्या 1231 है। जिला पंचायत चुनावों के सभी परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए। जिले में 35 सदस्यों का मताधिकार के जरिये चयन हो गया।


उन्हें जीत के प्रमाण-पत्र भी वितरित कर दिए गए। जिला पंचायत चुनाव में परिणामों के बाद अब कई दिनों तक प्रत्याशी हार-जीत के गणित को सुलझाने में लगे रहेंगे। ऐसे में उन प्रत्याशियों को अधिक दर्द होगा जिनकी हार-जीत का अंतर काफी कम है।
विज्ञापन



उसमें भी उस वार्ड में खारिज मतों की संख्या कहीं अधिक है। जिला पंचायत चुनावों के परिणामों में कुल 16 वार्ड ऐसे हैं जिनके परिणाम में हार-जीत के मतों का अंतर खारिज मतों से कम है। ऐसे में इन प्रत्याशियों के जहन में यह बात उठ सकती है यदि यह मत खारिज न होते तो शायद चुनाव परिणामों की तस्वीर कुछ और होती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें