फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किराये के मकान में मृत मिला सराफा व्यापारी

Thu, 29 Oct 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र के बड़ा गांव में बुधवार को एक सराफा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दुकान नहीं खुलने पर व्यापारी का भाई उसे देखने के लिए घर पहुंचा तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बरेली जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद रस्तोगी मिलक क्षेत्र के बड़ा गांव में आभूषण की दुकान चलाते थे। वह दुकान के पास ही एक किराये के मकान में रहते थे। उनके माता-पिता पिछले कुछ वर्षों से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में रह रहे हैं, जबकि उनका भाई अपने परिवार के साथ गांव में ही अलग रहता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अरविंद की दुकान नहीं खुली तो उनके भाई को चिंता हुई। वह उन्हें देखने के लिए किराये के मकान पर पहुंचा। वहां अरविंद मृत अवस्था में पड़े मिले। यह देखकर भाई के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ राजवीर सिंह परिहार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
बताया जा रहा है कि अरविंद का अपनी पत्नी से पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा था। इसके चलते उनकी पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ जिला संभल के बहजोई में रह रही थी। हालांकि, व्यापारी की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे डायबिटीज थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें