फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर पलटी जीप; 29 श्रमिक घायल, छह की हालत गंभीर

Wed, 06 May 2026 12:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यूपी के रामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। श्रमिकों से भरी जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 29 श्रमिक घायल हो गए। छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर कोतवाली इलाके में नवाबगंज रोड स्थित चकफेरी मोड़ पर बुधवार तड़के करीब 4:45 बजे स्वार क्षेत्र जा रही एक जीप बेकाबू होकर पलट गई। 
विज्ञापन


जीप में सवार कोतवाली के ग्राम हामिदाबाद निवासी 29 श्रमिक घायल हो गए। यह सभी स्वार क्षेत्र में हरी मिर्च तोड़ने जा रहे थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें छह घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कोतवाली इलाके के हामिदाबाद गांव निवासी 29 श्रमिक बुधवार की सुबह करीब 4:50 बजे जीप से स्वार थाना इलाके के किसी गांव में हरी मिर्च तोड़ने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज रोड स्थित चकफेरी मोड़ पर जीप तेज होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


जीत में सवार सभी 29 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

 

अस्पताल लाए गए घायलों में ग्राम हामिदाबाद निवासी शावेज अली पुत्र झाबर निवासी आगरा, हामिदाबाद निवासी नासरीन पुत्री सुभान नबी, रज्जक पुत्री आरिफ, साबिया पुत्री नसीर, शाबिया पुत्री आरिफ, आमिना पत्नी रिज्मी, सानिया, नरियम पत्नी साबिर, नाजिम, मुल्तान, आलम, रुखसार, आमरीन, जुबैर, अर्जुमान, गुलशन, आलम, जयनब, उज्मा, आमिया, हिना, नसीरुद्दीन, शाबिर, रिहाना, वरआना, साबिर, अमीना मुख्य थे। 

 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल हिना, सानिया, सबिया, मुस्कान, साजिया, आफरीन समेत छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 
 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की वजह मोड पर जीप तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होना बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों की हालत ठीक बताई गई है। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें