फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लापरवाही में रजा इंटर कालेज बिजलीघर के जेई निलंबित

Wed, 23 Oct 2024 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग में एसई महफूज आलम ने रजा बिजलीघर में जेई को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्त न कर पाने के चलते और झटपट पोर्टल पर आवेदनों को लंबित, कार्यस्थल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने के साथ लापरवाही करने पर निलंबित कर दिया गया है। टेस्ट डिवीजन के जेई विजयपाल को बिजलीघर भेजा गया है।
विज्ञापन

पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी इशा दोहन की मंगलवार को मेरठ में मंडल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता की बिजली निगम की समीक्षा हुई थी। समीक्षा के दौरान रजा बिजलीघर के तैनात जेई सुरेंद्र पाल की काफी अनियमितताएं मिली थीं। इस दौरान निर्धारित राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त कर पाने, झटपट पोर्टल पर आवेदनों का लंबित रखना, क्षेत्र में वितरण प्रर्वतकों की अधिक क्षतिग्रस्त के कारण सप्लाई बंद रहना समेत कई शिकायतें थीं। जिस पर बुधवार को अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने रजा बिजलीघर में तैनात जेई सुरेंद्र पाल को निलंबित कर दिया। इधर, अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली नहीं हो पा रही थी और अन्य कई लापरवाही थीं, जिसको देखते हुए इनको निलंबित किया गया है और टेस्ट डिवीजन से जेई विजय पाल को रजा इंटर कालेज बिजलीघर में भेजा गया है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। अधीक्षण अभियंता ने साफ किया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें