फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे पर गरजी सिंचाई विभाग की जेसीबी

विज्ञापन
भोट में तहसीलदार सदर के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराते अधिकारी। फोटो-अमर उ - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर । कई वर्षों से सिंचाई विभाग के तालाब की जमीन में अवैध रुप से कब्जा कर बोई गई गन्ने की फसल को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने राजस्व प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पैमाइश कर व खेत की जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों से जुताई कर कब्जा मुक्त कराया। भारी फोर्स की मौजूदगी में सिंचाई विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मनकरा ग्राम पंचायत के लाला वाला बाग के पास के पास हाईवे किनारे करीब दो हेक्टेयर में सिंचाई विभाग के नहरी आराज गाटा संख्या 526 के तालाब के नाम से दर्ज जमीन में क्षेत्र के ही संकरा व मनकरा गांव निवासी कुछ लोगों ने अवैध रुप से कब्जा लिया था। गन्ने की फसल की बुवाई कर दी थी। करीब एक माह पूर्व ग्रामीणों द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जमीन में अवैध कब्जा करने की सूचना दी गई थी। अधिकारियों ने संकरा व मनकरा गांव निवासी कई लोगों के खिलाफ अवैध रुप से सिंचाई विभाग के तालाब में कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अधिकारियों के आदेश पर सात जुलाई को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी तथा तालाब की जमीन की पैमाइश शुरू करते ही अवैध कब्जेधारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पैमाइश कर रही टीम के साथ गाली गलौज कर धमकाते हुए भगा दिया था तथा सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ने का प्रयास किया था। जिस पर विभागीय टीम पैमाइश किए बिना ही लौट गई थी तथा सिंचाई विभाग के जिलेदार विवेक सक्सेना ने करीब बीस आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व गाली गलौज करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विभागीय जमीन में अवैध कब्जा करने व पैमाइश का विरोध करने की सूचना पर शुक्रवार को सिंचाई सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार सिंह व सहायक अभियंता सिकंदर खान विभागीय कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे व नहर विभाग की जमीन की कब्जा मुक्त कराने को फोर्स की मांग की। वहीं अधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार बिलासपुर महेंद्र बहादुर सिंह व सीओ अशोक कुमार पांडे राजस्व टीम व भारी फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए।राजस्व विभाग की टीम व सिंचाई विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से तालाब व उसके आसपास की जमीन की पैमाइश कर निशान लगाए गए। इसके बाद सिचांई विभाग द्वारा लाए गए ट्रैक्टरों व जेसीबी मशीन की मदद से जमीन में खड़ी गन्ने की फसल व घास की जुताई कर करीब दो एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें