जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केमरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट रूम में उनके भाषण की सीडी चलाई गई। मुकदमे के वादी कुलदीप भटनागर ने अपने बयान दर्ज कराए। जयाप्रदा के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।
विज्ञापन
जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केमरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 18 अप्रैल 2019 को केमरी के गांव पिपलिया मिश्र में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमपीएल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में जयाप्रदा के भाषण की सीडी चलाई गई। मुकदमे के वादी कुलदीप भटनागर ने अपने बयान दर्ज कराए। जयाप्रदा के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो पाई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।