फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि गेट प्रकरण में अब गुरूवार 08 जुलाई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर विवि के गेट प्रकरण में सोमवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें अब इस मामले में सुनवाई के लिए 08 जुलाई गुरुवार की तारीख नियत कर दी गई है। जिसमें बहस की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

जुलाई 2019 में एसडीएम सदर की कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर जौहर विवि का मुख्य गेट हटाने के आदेश दिए थे। आरोप है कि विवि के अंदर जो सड़क मौजूद हैं, वे लोक निर्माण विभाग की है, जिसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इस मामले में आजम खां की ओर से एसडीएम कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने आजम खां की याचिका खारिज कर दी थी और साथ ही उनको जिला जज की कोर्ट में अपील दायर करने को कहा था। इसके बाद रामपुर सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी। सोमवार को मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन व कोरोना संक्रमण के कारण कोर्ट में काम प्रभावित चल रहा था। सोमवार को इस पूरे मामले का पुन: अवलोकन किया और अब इस मामले में बहस होगी। बहस के साथ सुनवाई के लिए इस मामले में अगली तारीख 08 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें