फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू का पालन कराने सड़कों पर उतरे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह से ही डीएम, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी सक्रिय नजर आए। सुबह के वक्त रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत अन्य स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से बात भी की। जिला अस्पताल में भी स्वास्थ सेवाओं की उपलब्धता व सेवाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को रामपुर बंद रहा। बड़े बड़े मॉल के साथ ही छोटे छोटे खोखे भी बंद रहे, लेकिन इसके बाद भी शहर के तमाम लोग ज्वालानगर, सिविल लाइंस, मिस्टन गंज, पुराना गंज, बिलासपुर गेट, पहाड़ी गेट समेत शहर के तमाम इलाकों में सड़कों पर लोग दिखाई दिए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाया और वापस घरों में भेज दिया। इसके बाद तो शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। जिलाधिकारी आन्जनेय कुुमार सिंह खुद अफसरों के साथ शहर के भ्रमण पर निकल गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल, सिविल लाइंस आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को भी घरों से बाहर न निकलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों से सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइज कराया और साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें