रामपुर। बारिश के बावजूद जुलुसे मोहम्मदी में भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण जाम लग गया।
नगर में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन रविवार को जुलूसे मोहम्मदी के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। जुलूस जब मोहल्ला रसूलपुर से होकर दोबारा रामपुर-बाजपुर राजमार्ग को क्रॉस रहा था, तब वाहनों का आवागमन ठहर कर रह गया। मार्ग के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जुलूस जब पूरी तरह से निकल गया तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका।