फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल-बाजपुर मार्ग पांच घंटे जाम

Thu, 09 Nov 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
टांडा में अतिक्रमण के कारण लगा जाम।
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर के बीच से गुजरने वाले बाजपुर नैनीताल मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे मार्ग के दोनों ओर फैले अतिक्रमण के चलते फिर से पांच घंटे लंबा जाम लग गया। इसके बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग पर भी वाहन बढ़ने के कारण जाम हो गए। इसकी वजह से सैलानी तथा राहगीरों को जाम में फंसने के कारण भारी दिक्कत का सामना कारण पड़ा। मुख्य मार्ग शाम चार बजे सुचारु रूप से चल पाया।

नगर में स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों द्वारा सड़कों पर फलो के ठेले व विभिन्न प्रकार के फड़ो एवं क्षेत्र से खरीदारी करने आये ग्रामीणों द्वारा वाहनों को सड़क के किनारे खड़े करने के चलते जाम लग गया। वही खनन के खाली ट्रकों ने समस्या को और बढ़ा दिया। मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।  जाम के कारण पैदल राहगीर तथा स्कूली छात्र छात्राएं समय से घर नहीं पहुँच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सैलानियों को भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। वही नगर के अबरार अहमद, मुकेश सिंह, मोहम्मद सलमान, आबिद, अनिल, शुएब आदि ने स्थानीय प्रशासन से नगर में अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण तथा अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें