फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चढ़ी तो कांवड़ियों ने किया बवाल, जाम  

Mon, 08 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
मिलक में तोड़फोड़ के बाद पलटी गई निजी एंबुलेंस। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बाइक सवार को कुचलने के बाद निजी एंबुलेंस भगा रहे चालक ने एक कांवड़िए को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने एंबुलेंस को घेर लिया और तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। फूंकने की भी कोशिश की। हाईवे पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना मिलने के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत किया। यहां पर करीब दो घंटे तक बवाल चलता रहा, जिससे अफरा-तफरी जैसे माहौल रहा। 

नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर लखनऊ से वापस मुरादाबाद लौट रही एक निजी एंबुलेंस ने लोहा गांव के पास रौराकलां गांव निवासी नेमचंद को टक्कर मार दी, उसकी सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस भगा रहे चालक ने धमोरा-रठौंडा मार्ग पर स्थित खाता चिंतामन के पास गांव निवासी पकौड़ी विक्रेता सुखलाल की दुकान पर खड़े बाइक सवार ग्रामीण भोलेराम, आकाश, केशव, पूजा और पूनम को टक्कर मारकर दी।
विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस ने परम गांव के कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक कांवड़िए को रठौंडा चौराहे पर अपनी चपेट में ले लिया। जिस पर कांवडिये भड़क गए और उन्होंने एंबुलेंस चालक को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ से घिरे चालक ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। भीड़ ने एंबुलेंस को फूंकने की कोशिश की। कांवड़ियों के जत्थे ने चौराहे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर घंटे भर बाद चेती पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों  को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बवाल की सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल भी मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें