फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। शुक्रवार को पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की नौ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत 10 वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह व टांडा चौकी इंचार्ज ऋषभ पुंडीर के मुताबिक, 22 अक्तूबर को टांडा क्षेत्र से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। बरामद वाहनों पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पंजीकरण नंबर मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के डांडी दुर्जन गांव निवासी सुंदर सिंह (22) और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किलाखेड़ा थाना क्षेत्र के टांडा दलपतपुर निवासी रवि कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ मुरादाबाद जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद वाहनों के आधार पर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें