फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बीमा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन की रामपुर शाखा ने ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शाखा कार्यालय पर एकत्र कर्मचारियों ने संगठन के समर्थन में नारेबाजी कर कर्मचारी हितों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष दीवान सिंह ने कहा कि एआईआईईए वर्षों से बीमा कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मानजनक सेवा शर्तों के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से वेतन संशोधन लंबित है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि जीआईसी के कर्मचारियों को भी अब तक वेतन संशोधन का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में हरि सिंह सागर, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विजय श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह और अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें