फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर मांग पत्र भेजने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विकास एवं समन्वय समिति ‘दिशा’ की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा, पीएम सड़क योजना, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, किसान सम्मान निधि, कौशल विकास मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सांसद ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सांसद ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से लोगों को मुरादाबाद या अन्य जिलों जाना पड़ता है। सीएमओ ने बताया कि शासन को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। शिक्षा विभाग के तहत राजकीय हामिद इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार का बजट मिलने की जानकारी डीआईओएस ने दी।
सड़क सुरक्षा के प्रभावी प्रयासों और सड़कों की समय से मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्रों तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, सीडीओ गुलाब चंद्र सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें