फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मोहर्रम और कांवड़ यात्रा वाले मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस में ताजियों की लंबाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाने चाहिए। जुलूस और कांवड़ यात्रा के मार्गों जल्द दुरुस्त कराए जाना चाहिए। बृहस्पतिवार को यह निर्देेश मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बुलाई गई धर्मगुरुओं की बैठक में डीएम जोगिंदर सिंह ने दिए।
विज्ञापन

डीएम जोगिंदर सिंह ने जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में मोहर्रम में निकलने वाले जुलूसों और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना संज्ञान में आती है तो संबंधित थाने से या जनपद स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम से पूरे मामले के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
डीएम ने निर्देश दिए कि मोहर्रम के लिए निर्धारित मार्ग का निरीक्षण करें तथा क्षतिग्रस्त मार्ग या ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त कराएं। कोई नई परंपरा न पड़े और निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकलें, इसके लिए एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह चिह्नित गांवों में बैठकें करें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत निगम के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह पूरे जिले में अभियान चलाकर ढीले तारों को सही कराएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग अथवा शिवालयों को जाने वाले मार्गों पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने इस संबंध में पुलिस व अन्य अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित रूटों पर मीट की दुकानों का संचालन न हो इसके लिए सभी एसडीएम को विशेष रूप से सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें