रामपुर। पुलिस अधीक्षक बुधवार दोपहर को शहर भर निरीक्षण के लिए निकले गए।इस दौरान उन्होंने कई चौराहों पर खड़े होकर बिना मास्क वालों के खिलाफ चेकिंग करने के आदेश दिए। उसके बाद उन्होने बैक ऑफ बड़ौदा में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर भर में बिना मास्क लगाए घुुमने वालों के खिलाफ चेकिंग करने के आदेश दे रखे है। उसके बाद से जिले भर में सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में रोजाना बिना मास्क वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही है।
बुधवार को भी पुलिस मुख्य चौराहों पर चेंकिग कर रही थी। इस दौरान एसपी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के दौरान चेकिंग का भी जायजा लिया।इसके अलावा अंबेडकर पार्क के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जाकर चेकिंग की गई।लोगों को मास्क एवं सामाजिक दूरी के प्रति जागरुक किया। कैश वाहन के सुरक्षाकर्मी एवं चालक से सुरक्षा के संबंध में वार्ता की गई। एसपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का प्रभावी रूप से पालन कराने व उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं बैंक इत्यादि में भी सामाजिक दूरी एवं मास्क आदि नियमों का पालन कराने की हिदायत दी गई।