रामपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने परेड की सलामी ली। परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चैक किया गया। साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की मॉक ड्रिल कराई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, चिकित्सालय पुलिस लाइन, एमटी शाखा, मेस, बैरक, स्टोर, क्वार्टर गार्द एवं पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई को चेक किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद