रामपुर।जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी मिलक के साथ धमोरा गांव स्थित एफसीआई गोदाम निरीक्षण किया। इस दौरान वहा मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। शनिवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम और उप जिलाधिकारी मिलक ज्योति गौतम धमोरा गांव स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करने पहुचे थे। उनके पहुँचते ही गोदाम में अफरातफरी मच गई।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गेहूं की उतार करने और ट्रकों की ज्यादा लाइन न लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग पर भी जोर दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति गौतम ने बताया कि एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया गया था जिसमें संबंधित अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा उतार करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान एफसीआई गोदाम में तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।