फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शहर का भ्रमण करके शहर की साफ-सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन की स्थिति को देखा गया। इस दौरान उन्हें जहां प्रकाश व्यवस्था का सुचारू संचालन नहीं था, उसके संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी औचक रूप से जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय स्थित इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक सहित स्टाफ मौके पर उपस्थित मिले। वार्डों में भर्ती मरीजों से जिलाधिकारी ने चिकित्सालय स्तर से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें