फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा द्वारा जिला कारागार रामपुर का वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान महिला कैदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। वहीं, कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी परखा। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अब कोविड-19 महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए बंदियों की मिलाई शुरू करा दी गई है, जिसके तहत मिलाई के समय दो गज की दूरी, सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग एवं तापमान चेक कर ही मिलाई कराई जा रही है। सचिव द्वारा 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। साथ ही प्ली बारगेनिग के बारे में बताते हुए कहा कि जिस कैदी की सजा सात वर्ष से कम है, वह अपने वकील के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के साथ बैठक कर आपसी राजीनामे के माध्यम से समझौता कर सकता है और संबंधित कोर्ट उस कैदी की सजा कम या माफ भी कर सकती है। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक, जेलर एवं डिप्टी जेलर उपस्थित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें