फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरती तो घातक हो सकता है संक्रमण: औलख

विज्ञापन
रामपुर में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते राज्यमंत्री बलदेव सि - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि अगर लापरवाही बरती गई तो कोरोना का संक्रमण घातक रूप ले सकता है। उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अब्बासी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मास्क, गमछे और सैनेटाइजर बांटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर पूरी दुनिया में है। इसकी रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकारें गंभीर हैं, लेकिन लापरवाही के कारण बीमारी बढ़ रही है। इसलिए पूरी सतर्कता बरतें। औलख ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बड़े कार्य किए हैं। प्रवासियों को रोजगार मुहैय्या कराया गया है। राज्यमंत्री ने अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सुरक्षा के उपाय अपनाएं। कार्यक्रम में मदर टेरेसा वेलफेयर सोसायटी की महिलाओं ने जरी-जरदोजी कार्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, विवेक रोहेला, फूल खां, विजय गुप्ता, फरहा अबरार, सलीम खां, मुकर्रम खां, लताफत अली खां, हिना खातून, इरफान खां, असलम कुरैशी, कासम अली, शाहिद हुसैन खां, यासीन अंसारी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें