फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भारतीय बौद्ध महासभा ने अति दलित आरक्षण का किया विरोध

Wed, 21 Aug 2024 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले जुटे सदस्यों ने एडीएम को ज्ञापन देकर अति दलितों के आरक्षण लागू न करने के विरोध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई की वह सुप्रीमकोर्ट के उक्त निर्णय को निष्प्रभावी करने के लिए संसद का एक विशेष अधिवेशन बुलाने का आदेश पारित करें और इन वर्गों के आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों का जो हनन हो रहा है,उसे रोकने के लिए के इन वर्गों के आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर इसे प्रभावी बनाएं । इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष डॉ. भरत सिंह, जिला महामंत्री शोभित आदित्य, बनवारी लाल गौतम, कपिल गौतम, राजाराम अंबेडकर, बलवीरसिंह, जसराज सिंह सागर ,मुरारी लाल सागर, सुमित गौतम, धर्मेंद्र कुमार प्रोफेसर अरुण कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, सतपाल सिंह बादल, अजब सिंह, मनोज कुमार सागर, चरण सिंह दिवाकर, राजेश खन्ना, धर्मवीर, लालजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें