फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए दर्ज कराए बयान

Wed, 21 Aug 2024 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नफरती भाषण के एक मामले में सपा नेता आजम खां के बयान दर्ज कराए गए। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

यह मामला कोतवाली थाने में वर्ष 2019 में आप नेता फैसल लाला ने दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि सपा कार्यालय में दो अप्रैल 2019 को चुनावी मीटिंग हुई, जिसमें सपा नेता आजम खां ने डीएम समेत अन्य अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इसकी विवेचना की और फिर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अभियोजन की ओर से वादी मुकदमा समेत छह लोगों के बयान दर्ज कराए गए हैं। मंगलवार को सपा नेता आजम खां की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई, जहां पर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। उनके बयान पूरे हो गए हैं। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 30 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें