फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने को ओर अग्रसर : सांसद

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं और देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण विश्व में डंका बज रहा है जिसके चलते भारत विश्व में विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात स्वार विकास खंड की ग्राम पंचायत तोड़ीपुरा एवं सहपुरा में भारत में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से भेंट की और सभी को किसान सम्मन निधि पत्र के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड वितरित किये। साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ने को कहा। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आज का आधुनिक भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं से एक बार फिर देश के मुखिया मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व गुरु बन रहा है। निरंतर ही भारत अर्थव्यवस्था, निवेशों के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में अव्वल स्थान पर है। केंद्र सरकार की व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के कारण ही हैं । वही संपूर्ण भारत के जनसेवक हैं। इस अवसर पर समाजसेवी पन्नालाल सैनी, रवि रोहिल्ला, महेश मौर्य, मदन चौहान, रोहतास मौर्य, पवन कुमार, पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, कल्लू प्रधान और देवांश चौहान आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें