फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अमर्यादित टिप्पणी से कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली में शनिवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने पहुंच कर डीएम-एसपी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विरोध जताया। साथ कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अमीन संघ, लेखपाल संघ, कलक्ट्रेट संघ और राजस्व निरीक्षक संघ से जुडे़ सैकड़ों कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को आंबेडकर पार्क के पास हुए एक प्रदर्शन के दौरान मंच से किसी व्यक्ति ने डीएम और एसपी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार ने कहा जिलाधिकारी के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा है कि अमर्यादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं लेखपाल संघ के जिला मंत्री सुमित कुमार ने कहा कि उनके परिवार के मुखिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। वहीं सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सालिम राम ने बताया कि उन्हें किसी भी कर्मचारी ने लिखित में शिकायती पत्र नहीं दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने के बाद कर्मचारी लौट गए।
प्रशासन ने स्थगित की कार्रवाई
सूचना विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिवक्ता रेहान खान ने जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए बिना शर्त माफी मांगी है। उनके द्वारा भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी न करने का आश्वासन भी दिया गया है। उपर्युक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा की गई दंडात्मक/अनुशासनात्मक कार्रवाई को वर्तमान में स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें