फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडेन और एचपी कंपनी के थे अवैध गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्ति विभाग की ओर से पकड़े गए अवैध गैस सिलिंडरों की जांच पूरी हो गई है। सिलिंडर कालाबाजारी के लिए लाए गए थे। पकड़े गए सिलिंडर एचपी (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम) और इंडेन कंपनी के थे, जिसके बाद अब विभाग की जांच इन कंपनियों की एजेंसियों पर भी आ गई है। वहीं, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अजीमनगर थाना पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला सैदनगर क्षेत्र के ग्राम सींगनखेड़ा का है। बीते शनिवार को पूर्ति विभाग को सूचना मिली थी कि गांव की एक दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक है। इस बाबत तुरंत विभाग की ओर से एक्शन लिया गया। अफसरों ने छापा मारा तो देखा कि दुकान में 75 घरेलू गैस सिलिंडर थे। इसमें अधिकांश सिलिंडर भरे हुए थे, जबकि करीब 15 सिलिंडर खाली थे। इसके बाद अफसरों ने गांव के लोगों से इसके बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तीन दिन बाद तो विभाग यह पता करने में कामयाब रहा कि सिलिंडर किसके थे और क्यों लाए गए थे। पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव की मानें तो सिलिंडर कालाबाजारी के लिए लाए गए थे। सिलिंडरों में 10 एचपी और बाकी इंडेन के हैं। इस बात की जानकारी की जा रही है कि सिलिंडर किस एजेंसी के थे और कहां से रीफिल होते थे। उन्होंने बताया कि सिलिंडर जिस दुकान में मिले थे उसका नाम बृजेश गुप्ता है, जो सींगनखेड़ा गांव का है। आरोपी के खिलाफ अजीमनगर थाने में तहरीर दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज लिया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें