फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधूरे हाईवे पर सर्विस रोड और लिंक मार्ग का निर्माण न होने किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पिछले करीब सात वर्षो से नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण जिले के किसानों के लिए भी मुसीबत बन गया है।सर्विस रोड व लिंक मार्गों का निर्माण नहीं किए जाने से जहां अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को मंडी तक ले जाने में परेशानी होती है। वहीं, हाईवे के गड्ढे व पुलों की टूटी रेलिंग में हादसों का डर बना रहता है। समय सीमा बीत जाने के बावजूद भी हाईवे चौड़ीकरण का कार्य पूरा न होने के कारण किसानों में रोष है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया था कि 2024 तक यूपी में भी अमेरिका जैसी सड़कें होंगी। लेकिन, एनएचएआई जिस रफ्तार से रामपुर काठगोदाम हाईवे का चौड़ीकरण कर रहा है उसे देखकर तो यह लगता है कि गडकरी का यह सपना मुश्किल ही सच हो पाएगा। फरवरी 2016 में रामपुर काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण के उद्घाघटन को सात साल से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी हाईवे चौड़ीकरण का कार्य आज भी अधूरा है। बिलासपुर से आगे इंद्रपुर के आरओबी, कोयली ब्रिज और रामपुर में जौहर अस्पताल के पास बनने वाले ब्रिज का काम अधूरा पड़ा हुआ है। बिलासपुर से आगे निकालने पर रेलवे क्रासिंग और कोयली के पास रामपुर को जाने वाला मार्ग टूटा पड़ा है। हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्गो को सही नहीं कराया गया है। ओवर ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड भी नहीं बनाए गए हैँं।जिसके कारण किसानों को अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मंडी तक ले जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, निजी वाहनों से जिला मुख्यालय या फिर अन्य शहरों को आने जाने में इस अधूरे पड़े हाईवे पर हादसों का डर सताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें