फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ब्राह्मण महासम्मेलन में समाज के लोगों से एकजुट होने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर के रत्न फार्म में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के जनपदों और क्षेत्र के ब्राह्मण कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने की अपील की। महासम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से पूर्व उप मुख्यमंत्री इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके।सबसे पहले अतिथि लश्कर गंज गांव रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचे। जहां पर भगवान परशुराम की मूर्ति का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने सौ मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके बाद सभी अतिथि अपने काफिले के साथ आंवला रोड स्थित रत्न फार्म पहुंचे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। सभी ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने आए ब्राह्मणों को एकजुट होकर और एक साथ आने का आह्वान किया गया। इस दौरान बरेली के महापौर उमेश गौतम, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज उर्फ पप्पू, शिवानन्द, सुनील भराला, नेहा गौतम, विकास शर्मा, अनुभव शर्मा, मोनी पांडेय, प्रवीण शर्मा, विनीत शर्मा, रामसुमरन परासरी, विवेक पांडेय, अमर सिंह जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, रामसेवक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें